- पितरों को प्रसन्न करने के लिये तेल–खली किया गया अर्पण
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुत्र के दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना के साथ रविवार को धूम– धाम के साथ महिलाओ ने जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) को लेकर व्रत का अनुष्ठान किया। नदी एवं जलाशयों पर पहुँच महिलाओं ने स्नान– ध्यान कर पितरो को प्रसन्न करने की लिये तेल– खरी भी अर्पण किया।साथ ही पूर्व काल के राजा जिमुतवाहन की कुशनिर्मित मूर्ति मिट्टी के वर्तन में स्थापित कर पूजा की गई। आचार्य पंडितों की माने तो आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि को निर्जला उपवास रहने के बाद नवमी तिथि में पारण करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। पारण के दिन (मातृनवमी) अपने माता के हाथ से बने भोज्य पदार्थ खाने से पुत्र दीर्घायु और सौभाग्यशाली होते है। हालांकि सुबह में बादल छाए रहने एवं रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना रहा।मगर दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने से निर्जला उपवास रहने को लेकर महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि नियमित बिधुत आपूर्ति होने से व्रतधारी महिलाओं ने राहत की सांस लिया। चंद्रावती देवी, बच्ची देवी, कौशल्या देवी, कलावती देवी, मीरा देवी सहित कई बुजुर्ग महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया की जिउतिया व्रत करने से पुत्र को लंबी उम्र प्राप्त होती है। साथ ही पुत्र का जीवन खुशहाल होता है।
फाईल फोटो-


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग