- दस पीस अंग्रेजी शराब बरामद, मामला धनगरहा गांव का है।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दवा दुकान की आड़ में शराब की विक्री कर रहे धंधेबाजो को पुलिस ने दस पीस अंग्रेजी फ्रूटी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगरहा का है। एसआई नरेश कुमार यादव के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें धनगरहा निवासी वीरेश कुमार ओझा और राहुल कुमार ओझा को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि धनगरहा में वीरेश राय अपने मेडिकल दुकान में अंग्रेजी शराब की विक्री कर रहे है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख दो युवक भागने लगे। जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। इस दौरान दवा दुकान की तलाशी ली गई तो दुकान के पीछे छुपाकर रखे 180 एमएल का दस पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग