- तीन लोग गिरफ्तार अल्टो कार भी जब्त।
- सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ का मामला।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही अल्टो कार को भी जब्त कर लिया। इस दौरान गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल दुकान की आड़ में शराब की विक्री करने वाले धंधेबाज को भी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ का है। एसआई उदय शंकर प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें हाफिजपुर निवासी अवधेश राय, एकमा थाना के मुकुंदपुर निवासी अनुराग कुमार उर्फ संदेश कुमार एवं बनियापुर थाना क्षेत्र के डाढ़ीबाढ़ी निवासी व मोटर साइकिल दुकानदार गोविंद शर्मा तथा अल्टो कर के मालिक को आरोपित किया गया है। पुलिस ने तलाशी के क्रम में अल्टो कार की सीट के नीचे छुपाकर रखे चार पीस अंग्रेजी फ्रूटी शराब और दुकानदार द्वारा बाइक पार्ट्स के डिब्बे में छुपाकर रखे पांच पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि वाहन जांच के क्रम में बनियापुर की ओर से एक अल्टो कार आ रही थी। जिसे रुकने का इशारा करने पर चालक तेज गति से भागने का प्रयास करने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ पुछताक्ष में चालक के मुँह से शराब की गंध आ रही थी। जिसके बाद तलाशी के क्रम में शराब की बरमदगी की गई। वही अल्टो गाड़ी के कागजात की मांग की गई तो चालक द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग