राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)।थानाक्षेत्र के आकूचक गांव में एक महिला को डायन का आरोप लगाकर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल महिला मनोकामना सिंह की पत्नी निर्मला देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपने दरवाजे पर पूजा कर रही थी उसी दौरान महेश सिंह की पत्नी मीना देवी व पुत्री जुली कुमारी, गाली गलौज करते हुए बोली कि तुम डायन हो पूजा पहले क्यों कर रही हो। जब मैं विरोध की तो दोनों मां – बेटी मिलकर दाब से जान मारने की नीयत से मेरे ऊपर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दी। आसपास के लोगों ने जख्मी हालत में तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में पुलिस को दिए गए फर्द बयान के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग