राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया–पानापुर मुख्य सड़क पर चैनपुर निरीक्षण भवन के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा निवासी राजकिशोर प्रसाद सिंह का 19 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार है। इस संबंध में पचभिण्डा निवासी व मृतक के मामा ऋतिक राज ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि मेरा भगिना हिमांशु कुमार पचभिण्डा से बाइक से अपने घर सतजोड़ा जा रहा था कि चैनपुर में बीआर 04 एके 2259 रजिस्ट्रेशन नम्बर के चालक ने सामने से धक्का मार दिया। जिससे सड़क पर गिर कर मेरा भगिना बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ। उसके बाद चिकित्सकों ने गम्भीरवस्था में पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान भगिना की मौत हो गई। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग