राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा क्रांति रोटी बैंक संस्थापक ई. विजय राज हर साल की तरह इस साल भी छपरा जंक्शन परिसर में महिला कर्मचारी और जरूरतमन्द महिलाओं के बीच लगातार 4 दिनों से साड़ी का वितरण कराया।जंगल प्लानेट अध्यक्षा नीतू गुप्ता अशोक अलंकार छपरा ने कहा इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने परिवार की सुख–समृद्धि के लिए और संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस व्रत का संबंध महाभारत से है।किवदंतियों के अनुसार महाभारत के रणभूमि में जब गुरु द्रोण का वध कर दिया गया था तो उनके पुत्र आश्वथामा ने आवेश में आकर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। जिसके कारण अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बालक की मृत्यु हो गई। तब उत्तरा ने भगवान श्री कृष्ण से यह प्रार्थना की और उनके बालक को जीवित करने के लिए कहा।यही कारण है कि इस दिन को जीवित्पुत्रिका के नाम से जाना जाता है।महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर नीतू गुप्ता ने पूरी टीम को धन्यवाद कहा जो लगातार इस कार्य को शहर के हर क्षेत्र मे जरूरतमन्द लोगो के बीच जाकर सम्भव मदद करते है।मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह,सदस्य अभिषेक नर्सरी,हरेंद्र राय, मुकेश राय उपस्तिथ रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग