राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई रामविनय राय ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि सूचना मिली कि अमित महतो व कवलदीप मांझी अपने घर के पास शराब छुपा कर रखा हुआ है। पुलिस बल द्वारा छापेमारी की गई तो घर के पीछे केला के बागवानी से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वहीं छापेमारी के दौरान दोनों धंधेबाज फरार हो गये। पुलिस मामले में अमित महतो व कवलदीप मांझी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग