नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह कुठनी बिधायक डॉ अनिल कुमार सहनी के मौजूदगी में राजद जिला अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ।अमनौर के पूर्व प्रमुख सुनील राय सर्व सम्मति से दूसरी बार राजद के जिला अध्यक्ष चुने गए।इनको जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर राजद कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोग उनके घर पहुँच बधाई दे रहे है।जिला अध्यक्ष बनने के बाद सुनील राय ने कहा कि सारण गरीबो के मसीहा लालू यादव के कर्म भूमि रहा है।सौभाग्य है इस जिले में संगठात्मक नेतृत्व का मौका मिला।मेरा परिवार ही कार्यकर्ता है।राजद सुप्रीमो लालू तेजश्वी से प्रेरित होकर पार्टी के मजबूती के लिए रात दिन कार्य करता रहता हूं। राजद के जिला महासचिव पूर्व मुखिया विजय कुमार बिद्यार्थी,देवेंद्र शर्मा,पूर्व मुखिया लाल बाबू राय, पूर्व मुखिया रमेश राय, पूर्व मुखिया संतोष यादव,उप प्रमुख बिबेकानन्द राय, पूर्व बीडीसी संतोष गुप्ता,प्रखण्ड अध्यक्ष बिकाश महतो,महासचिव नितेश शर्मा,रितेश शर्मा,जवाहर राम,अर्जुन राम समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया।इन्हने कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी काफी मजबूत हुआ है।ये हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान दुःख दर्द में दिन रात लगे रहते है।युवाओं में काफी लगाव देखा जाता है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी