अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के काहीं मिश्रवलिया निवासी सुखदेव मिश्रा अब नहीं रहे। उनका 75 वर्ष की उम्र में पटना के पीएमसीएच में निधन हो गया। एक सप्ताह पहले उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था। उन्हे इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। उनका शनिवार की देर संध्या हो गया| उनका अंतिम संस्कार रिविलगंज के श्मशान घाट पर किया गया व नेभी से रिटायर हुए थे। वे प्रसिद्ध समाजसेवी भी थे। वे प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत राकेश मिश्रा के पिताजी थे। उनकी अचानक हुई मौत पर प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे राम जानकी संगीत महाविद्यालय मिश्रवलिया के व्यवस्थापक भी थे। उनके निधन पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, समाजसेवी कृष्णा सिंह, माधोपुर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार यादव, प्राचार्य विनोद कुमार मिश्र, चंदन सिंह मिंटू, देवेंद्र मिश्र ,दिलीप कुमार सिंह, अखिलेश्वर पांडेय, मणीन्द्र पांडेय, अमित प्रकाश गिरी, धीरज तिवारी, राजन तिवारी उमेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मुन्ना मिश्रा, पूर्व मुखिया मनोज कुमार मिश्रा, शिक्षक नेता मोहम्मद इसराफिल, अविनाश तिवारी ने उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने उनको नेक दिल इंसान और प्रसाद प्रसिद्ध समाजसेवी बताया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा