राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की महिला सरोज देवी को बीते बुधवार की देर शाम हत्या की नियत से गोली मारने की घटना के दो फरार आरोपितों को रसूलपुर पुलिस ने एसपी के आदेश पर गिरफ्तार कर ली है। वहीं रसूलपुर थाना पुलिस ने घटना में उपयोग की गयी बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में रसूलपुर गांव निवासी सर्वजीत माली व सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव के संजय माली शामिल हैं। बताया गया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बताते हैं कि शराब बिक्री के विवाद को लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने बीते 14 सितम्बर की देर शाम में रसूलपुर गांव की सरोज देवी की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये थे। गोली लगने से सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना मिलने पर रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला सरोज देवी को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया था। जहां उसकी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने गंभीर रूप से घायल सरोज देवी को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। जिसे बाद में एकमा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती उपचार हेतु कराया गया। बताया गया है कि घायल महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बहरहाल, महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा