राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। राजद द्वारा पार्टी तथा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रही पार्टी के पदाधिकारी की चुनाव के क्रम में राजद की गठन के बाद पहली बार राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मकेर में पार्टी की विस्तार को लेकर महिला को प्रखंड अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। प्रदेश कार्यालय में हीरामणि ताप्ती प्रदेश महासचिव पंचायती राज प्रकोष्ठ सारण,चंद्रावती यादव प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ सारण, नीलम देवी प्रदेश सचिव पंचायती राज महिला प्रकोष्ठ सारण,एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सारण सुचित्रा कुमारी जिला प्रधान महासचिव महिला प्रकोष्ठ सारण के द्वारा महिला समाज से समाजसेवी बिंदु राय पति ई उपेन्द्र राय मकेर को राष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रमाण पत्र सौंपी गई। इस दाैरान पदाधिकारियों ने बिंदु राय पर पार्टी तथा संगठन के विस्तार के साथ पार्टी तथा जनता हित में जिम्मेवारी तथा निष्ठा के साथ कार्य करने की निर्देश दिया। साथ ही पदाधिकारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।पहली बार सारण जिला के मकेर प्रखंड में पहिला महिला प्रखंड अध्यक्ष बनने पर सारण जिला के तमाम महिलाओं तथा राजद के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बिंदु राय ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ पार्टी ने महिला के हाथ में जिम्मेवारी दिया है। उस उम्मीद पर खड़ा उतरने का प्रयास करने की आश्वासन दिया। पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय,राम बाबू राय,सुनील राय,उपेन्द्र राय,सुरेंद्र राम,शंभु राय,एजाज अहमद,हरेंद्र राम आदि ने बधाई दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग