राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बेला पंचायत स्थित पंचायत भवन सभागार में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी 22 पंचायतों के मुखिया की बैठक हुई। बैठक में बारी-बारी से सभी मुखिया ने अपना अपना विचार व्यक्त किए।मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष के लिए बारवे पंचायत के मुखिया अवधेश राय और मुजौना पंचायत के मुखिया रामअयोध्या राय ने अपना-अपना दावा पेश किया। सभी मुखिया ने अध्यक्ष पद पर दावा करनेवाले दोनों प्रत्याशी को कुछ समय के लिए बाहर घूमने को कहा। जिसमें आम सहमति नहीं हो पाने की स्थिति में वोटिंग के आधार पर चुनाव कराई गई। तभी वोटिंग के दौरान दोनों प्रत्याशियों को 11-11 मत प्राप्त हुआ। बरारबरी की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से चुनाव किया गया। जिसमें बारवे पंचायत के मुखिया अवधेश राय के हाथ में मुखिया संघ अध्यक्ष पद का कागज का मोड़ा हुआ लिफाफा मिला। इस प्रकार दरियापुर प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया ने बारवे पंचायत के मुखिया अवधेश राय को मुखिया संघ अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। इसके उपरांत मुखिया संघ के उपाध्यक्ष प्रतापपुर पंचायत के मुखिया किशोर कुमार सिंह को चुना गया है। वहीं महासचिव पद पर हारना पंचायत के मुखिया गोपाल साह, सचिव दरिहरा पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी,कोषाध्यक्ष के पद पर ककरहट पंचायत की मुखिया सुनील कुमार यादव व संयोजक जितवारपुर पंचायत के मुखिया बिंदु देवी को चुना गया। मुखिया के इस मौके पर मुखिया रामअयोध्या राय,आशा देवी, मोसाहेब महतो, जय कन्हैया प्रसाद, रीना देवी, सुधीर कुमार, अजय कुमार, गणेश पंडित, चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा