राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। सबलपुर से पटना जा रहे गंगा नदी की तेज धार में एक व्यक्ति नाव से डूब गया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। यह खबर जैसे ही सबलपुर पछियारी टोला के बहादुर राय का पुत्र मिथिलेश कुमार राय के घर मिली परिवार वाले रोते बिलखते गंगा घाट के समीप पहुंचे। इस बात की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को नदी में भेजा गया। काफी खोजबीन के बाद रविवार की शाम तक उक्त व्यक्ति का कुछ अता पता नहीं चला। इस संबंध में सोनपुर के सीओ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद नदी में एसडीआरएफ के टीम को लगाया गया है। वहीं इस घटना को लेकर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
फाईल फोटो-


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग