राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला ट्रक आनर्स एसोसिएशन की बैठक पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद राय के अध्यक्षता में लोदीपुर चिरांद के टेंजनाइट इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुई। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार पूर्वाहन एक बजे कमिटी को पुनर्गठित किया गया। पूर्व गठित करते हुए रमेश प्रसाद यादव को संयोजक के पद पर चुना गया। अध्यक्ष के पद पर अगले कार्य काल तक श्री राजेंद्र प्रसाद राय, पुनः पद स्थापित किए गए। उपाध्यक्ष, मोतीलाल यादव और सचिव के पद पर भानु सिंह को चुना गया। शंभू राय एवम विरेन्द्र कुमार यादव उर्फ बुलू बोस को कोषाध्यष तो उर्फ कोषाध्यश भोला राय को बनाया गया। मार्गदर्शक मंडल में, पार्थ कुमार यादव, स्वेतांक राय, शंकर राय मास्टर साहेब, बच्चा राय, चूमन सिंह, विद्याभूषण राय, दीपू सिंह, एवम दिलीप कुमार सिंह का चुनाव किया गया। निर्देशक मंडल में, पासपति राय, योगेन्द्र राय, बच्चा राय, धनजय सिंह, नुनु सिंह एवम नवीन कुमार सिंह को शामिल किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग