राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी के गौरा बाजार राम जानकी मंदिर के पास एक ट्रक के कुचल देने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक की मां गौरा निवासी अजय राय की पत्नी आशा देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि विश्वकर्मा पूजा को संध्या 3 बजे के करीब एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 75 एम 4343 था । मंदिर के पास खेल रहे उसके बच्चे को अनियंत्रित होकर कुचल दिया । जिससे उसके बच्चे की मौत हो गई । घटना में पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष से उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग