राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के महुली गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में एएसआई रामविनय राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा है कि सूचना मिली कि महुली गांव में एक व्यक्ति अपने घर के बगल में शराब लेकर खड़ा है। सूचना सत्यापन के बाद जब मौके पर पहुचा तो शराब के साथ उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार धंधेबाज महुली गांव का सचिन कुमार है, जिसके पास से 8पीएम का 12 पीस फ्रूटी पैक शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में गिरफ्तार धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे सोमवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग