राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। क्षेत्र के भलुआ शंकर डीह गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में भलुआ शंकर डीह गांव में मदन दास और रंगीला देवी शामिल हैं। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने मदन दास को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस सम्बंध में घायल व्यक्तियों द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग