राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव से तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे की हालत में हल्ला-हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए तरैया थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति मोलनापुर गांव का रहने वाला श्यामलाल मांझी का पुत्र विरोज मांझी है, जो कि शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच की गई तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। इधर पुलिस मामले में गिरफ्तार शराबी को जुर्माने के लिए न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग