- गिरफ्तार सभी अपराधकर्मी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मढ़ौरा में गुप्त सूचना, माननीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा मढ़ौरा खूर्द के आस- पास आपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु एकत्रित हुये है। तत्पश्चात मढ़ौरा थाना पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना, माननीय सूचना का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए सूचना का सत्यापन कर कार्रवाई करने हेतु उपरोक्त स्थान पर पुलिस टीम पहुँची तो कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा पकड़ा लिया गया। पकड़ाये व्यक्तियों की पहचान कमशः 01. विवेक कुमार उर्फ चुन्नू बाबा, पिता राज किशोर सिंह सा0- मढ़ौरा खूर्द वैश्व टोला, थाना- मढ़ौरा, जिला- सारण 02 पवन कुमार, पिता- विरेन्द्र राय उर्फ नन्ही राय , सा0- मनी सिरिसया हुस्सेपुर, थाना- अमनौरा , जिला – सारण 03. रविदास कुमार, पिता विद्यासागर राम, सा0 विकमपुर, थाना- मढ़ौरा, जिला- सारण के रूप में हुई तथा इनके पास से 01 पिस्टल, 02 देशी कट्टा, 06 जिन्दा कारतूस 03 मोबाईल एवं मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछ- ताछ के क्रम में पकड़ाये व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों चोरी के मोटरसाइकिल से अपराधिक घटना का अंजाम देने की योजना बना ही रहे थे कि पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। जिस संदर्भ में मढौरा थाना कांड संख्या -611/ 22 दिनांक- 18.09.22. धारा 467/468 / 471/413/420/120 (बी) भा0 द0 वि0 एवं 25 (1 – बी) ए/ 26/ 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग