मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। नगर पंचायत दिघवारा के चुनाव हेतु आज नामांकन करने के अंतिम दिन 7 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में एक अध्यक्ष पद हेतु, एक उपाध्यक्ष पद हेतु, पांच वार्ड पार्षद के पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल करने वाली हुस्ना खातून कांग्रेस नेता एजाज खान की बहन है, एजाज खान अपने काम से जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो इसके लिए एजाज खान सदा तत्पर रहते हैं। उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल करने वाली अनीता देवी शिव कुमार की पत्नी है। वही वार्ड पार्षद पद हेतु वार्ड नंबर 1 से लालमति देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया, तो वार्ड नंबर 6 से सुनीता देवी, वार्ड नंबर 7 से अनीता देवी, वार्ड नंबर 12 से सुनील पंडित एवं वार्ड नंबर 18 से खुशबू देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। आज तक सभी पदों पर नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या निम्न है जिसमें अध्यक्ष पद हेतु अट्ठारह, उपाध्यक्ष पद हेतु अट्ठारह एवं वार्ड पार्षद के पद हेतु कुल 95 व्यक्तियों के द्वारा अपना अपना नामांकन दाखिल किया गया। दिनांक 20 /9 /2022 को एवं 21/9/ 2022 को नामांकन पत्रों की जांच होगी एवं 22/9/2022 को नाम वापसी की तिथि है और 23/9/ 2022 को सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सिंबल कर दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग