राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव में सोमवार को आयी बारिश के दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ ठनका गिरने से अपने खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत हो गई। मृतक झखड़ा टोला निवासी 55 वर्षीय रामानंद सिंह बताये जाते हैं। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की सूचना पर अफरातफरी मची रही। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इस बीच पूर्व मुखिया विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग