राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। छपरा| अगर किसी ब्रांडेड कंपनी के समान खरीदना है तो थोड़ी सावधानी जरुरी है। खरीदने से पहले समान की ओरिजिनालिटि एक बार जरूर चेक कर लें। अन्यथा पैसा लगेगा असली समान को और हाथ लगेगा नकली समान। शिकायत मिलने पर शनिवार को उषा पंखा कंपनी के कर्मचारियों के पड़ताल करने पर रिविलगंज बाजार स्थित एक दुकान से उषा कंपनी के स्टीकर लगे नकली उषा पंखा मिला। जिसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने इस बात कि शिकायत रिविलगंज था पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन पंखा को जप्त कर थाने ले गयी। वहीं दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग