राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना बाजार निवासी समाजसेवी 50 वर्षीय पप्पू प्रसाद का सोमवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दाह संस्कार माँझी श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राकेश कुमार ने दी। बताया जाता है कि सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में पप्पू प्रसाद को लेकर परिजन छपरा जा रहे थे। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव यात्रा में सिसवन के बीडीओ सूरज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सत्यनारायण प्रसाद यादव, ई. सौरभ सन्नी, मयंक ओझा, शैलेश यादव, जुबेर खान, बिट्टू यादव, पिंटू ओझा, विनय यादव समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग