नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अपहर पंचायत स्थिति विशुनपुरा धरहरा मही नदी पुलिया से गिरकर एक पांच वर्षीय बच्ची की हुई मौत,घटना मंगलवार की सँध्या की है।मृतक बच्ची विशुनपुरा गांव के पप्पू साह की पुत्री परी कुमारी बतायी जाती है।बच्ची एक भाई के बीच तीन बहनों में दूसरी थी।स्थानीय गोताखोरों ने नदी में प्रवेश कर काफी खोज बिन किया पर बच्ची का शव बरामद नही हुआ।सूचना मिलते ही सीओ मृत्युंजय कुमार पहुँच घटना का जायजा लिया तथा एसडीआरएफ को बुलाने के लिए फोन किया।पीड़ित परिजनों का घर नदी से सटा हुआ है बच्ची घर के दरवाजे के पास अपने छोटे भाई के साथ खेल रही थी।हमेशा की तरह खेलते खेलते नदी पुलिया के पास खेल रही थी,दोनों बहते पानी को देखने लगे इसी क्रम में बच्ची का पैर फिसल गया,जिससे वह पानी मे डूब गई,बच्चे रोते हुए घर के परिजनों को बताया,परिजन आनन फानन में आकर नदी में गोता लगाए,घण्टो खोज बिन के बाद भी बच्ची का शव नही मिला,घटना की सूचना मिलते ही लोगो की हुजूम जुट गई।सीओ ने एसडीआरएफ की टीम बुलवाकर बच्ची का शव खोजने में जुटे,समाचार लिखे जाने तक बच्ची का शव बरामद नही हुई थी।बच्ची की मौत से माता पुतुल देवी दादा कमल साह काफी बिलख बिलख के रो रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग