अनियंत्रित पिकअप ने राह चलतें युवक को मारा टक्कर, सदर रेफर
मशरक से पंकज कुमार सिंह
मशरक थाना क्षेत्र सपही गांव में जनवितरण प्रणाली दुकानदार के यहां से किरासन तेल लेने गये युवक को अनियंत्रित पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान रामदेव राय के 30 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार राय के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह सपही गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार कवि जी के यहां से किरासन तेल लेने गया था वही से वापस आने के दौरान अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए बाढ़ से सड़को पर चढ़े पानी से लंबी दूरी पानापुर तरैया नहर के रास्ते मशरक पीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही गांव वालों ने अनियंत्रित पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग