राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। नगर पंचायत कोपा के चुनावी नामांकन अभियान की मंगलवार को खाता खुला। नगर पंचायत के बन कटा गांव के वार्ड संख्या 10 से प्रत्याशी मिनी देवी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ सदर एसडीओ कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। मिनी देवी ने कहा कि महिला अधिकार की लड़ाई के साथ-साथ गांव के पिछड़ेपन का तेजी से विकास किया जाएगा। मौके पर सामजिक कार्यकर्ता एवं जदयू के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार,अमरेश यादव, कामाख्या नारायण यादव,दहारी यादव,जितेंदर तिवारी सुनील साह,जवाहर यादव,राम बाबू यादव विश्राम यादव,तारकेश्वर तिवारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग