राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाना परिसर में अमनौर बीडीओ मंजुल महोहर मधुप सीओ मृत्युंजय कुमार व थानाध्यक्ष संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि सभी पूजा पंडालों को लाइसेंस लेना पड़ेगा। डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगा। सभी पूजा पंडालों को पांच अक्टूबर तक मूर्ति विसर्जन कर देना है। पूजा पंडालों में ऐसी कोई तस्वीर नहीं लगानी है जिससे सामाजिक सौहार्द विग्रह वह सभी लाइसेंस धारी समिति के लोग अपने अपने पूजा स्थल के आसपास अपना वालंटियर लगाकर रखेंगे जिसकी मॉनिटरिंग थाने से की जाएगी बैठक में मुख्य रूप से पप्पू सिंह, संजीव कुमार यादव, हरिंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रामजीनिश आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग