राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भगवान बाजार थाना अंतर्गत अस्पताल चौक स्थित बेलतर मोहल्ले में देर शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद वह युवक जख्मी हो गया। वहीं मोहल्ले वालों के विरोध के बाद वे भाग खड़े हुए। वहीं जख्मी युवक को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। जख्मी युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक बेहतर मोहल्ला निवासी निसार खान का 18 वर्षीय पुत्र आसिफ खान बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती देर संध्या अस्पताल चौक बेलतर मोहल्ले वासियों ने एक युवक युवती को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस धंधे में लिप्त 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस घटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिलाओं के घर के सज्जाद नामक एक युवक के द्वारा असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर आज संध्या पहर मोहल्ले में एक युवक के उपर चाकू से हमला कर दिया गया। मोहल्ले वालों के विरोध के बाद वे भाग खड़े हुए। इस दौरान मोहल्ले वालों ने बताया कि मोहल्ले में चल रहे सेक्स रैकेट के कारण घर की बहू बेटियों को घर से निकलना दूभर हो गया था। इस बात की शिकायत उनके द्वारा भगवान बाजार थाना में की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जिसके बाद मोहल्ले वालों ने खुद देह व्यापार के लिए पहुंचे एक युवक व एक युवती को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। इस घटना के बाद दो महिलाओं को पकड़ा गया है। जिसके विरोध में उनके घर के सज्जाद नामक युवक के द्वारा आज मोहल्ले में चाकू भांजा जा रहा था। उसके द्वारा कमर से हथियार निकाल कर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जख्मी युवक का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग