राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मुफ्फसिल थाना अंतर्गत यमुना गांव में अपराधियों ने एक अधेड़ की निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना की जानकारी परिवार वालों को भी सुबह हुई जब वे लोग उसे खोजते हुए बथानी पर पहुंचे। मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के यमुना गांव निवासी शीतल राय का 50 वर्षीय पुत्र गोरख राय बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरख बीती रात्रि घर में भोजन करने के बाद घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी नुमा बथानी पर सोया हुआ था, जहां अपराधियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार करने के बाद उसके सिर में गोली भी मार दी, ताकि उसके बचने की गुंजाइश बिल्कुल ही ना रहे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से निकाल गये। वहीं सुबह में परिजन जब बथानी पहुंचे तो देखा कि गोरख लहूलुहान मृत पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग