राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गए है।घायल तरैया निवासी मनोज सिंह के पुत्र पंकज साह एवम अभिमन्यु कुमार साह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया मंगलवार को किया गया है। घायलों ने इस संबंध में तरैया थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है। घायल ने बताया कि बच्चो में विवाद हुआ था। जिस बारे में पूछने अपने पड़ोसी के यहां गए तो हमदोनों भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग