राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार पर वैसे तो काले मुंह वाले बन्दरों की संख्या दर्जनों में है लेकिन विगत 1 सप्ताह से उसमें एक बन्दर का आतंक इतना हो गया है कि उसके डर से लोग बाजार छोड़कर भाग जा रहे हैं। यह बंदर एकाएक बाइक सवार, ट्रैक्टर चालक एवं राहगीरों पर आक्रमण कर देता है। उनको काट लेता है, अपने नाखून से खरोच देता है और नहीं तो बुजुर्ग और औरतों को सड़क पर उठाकर पटक भी दे रहा है। जैसे ही यह बन्दर पेड़ से जमीन के तरफ आता है बाजार पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो जा रहा है। दुकानदार अपनी खुली दुकान छोड़कर भागने पर मजबूर हो जाते है। अभी तक दर्जनों ट्रैक्टर चालक, बाइक सवार एवं राहगीरों को यह जख्मी कर चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग