- गत वर्ष नवम्बर महीने में सड़क दुर्घटना में हुई थी युवक की मौत
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल कार्यालय में बुधवार को अनुग्रह अनुदान के तहत अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने अंचल क्षेत्र के सिहोरिया निवासी व मृतक के आश्रित माता तारा देवी को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया।अंचलाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष 21 नवम्बर को सिहोरिया निवासी रघुनंदन दुबे के पुत्र नवेन्दु कुमार दुबे (23 वर्षीय) की करही चंवर के समीप घुमावदार मोड़ पर गहरे गड्ढे में कार पलटने से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके तहत आवश्यक कारवाई पूरी होने के बाद अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई है। इधर अनुग्रह अनुदान मिलने के बाद आश्रित ने स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।मौके पर अंचल नाजिर विनय कुमार, अनिल कुमार, सोनु कुमार सहित संबंधित अंचलकर्मी उपस्थित थे।
फ़ोटो(आश्रित को चेक प्रदान करते अंचलाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग