- दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी,दस लोग नामजद
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों द्वारा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें दस लोगों को नामजद किया गया है।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर का है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी सुरेन मियां ने दर्ज कराई है। जिसमें देवेन्द्र राम, उषा देवी, राजकुमार राम,राजा कुमार, अजित कुमार,गोलू कुमार सहित सात लोगों को नामजद कर बताया है कि कोल्लूआ बाजार से अपने पोते के साथ बाइक से घर जा रहा था।इस बीच गांव में पहुँचते ही पूर्व से घात लगाए उक्त नामजदों ने फरसा, दाब एवं अन्य हथियार से प्रहार कर हमलोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी जीरा देवी ने दर्ज कराई है।जिसमें नासीर मंसूरी,सुरेन मियां एवं इमाजन बीबी को नामजद कर गाली- गलौज करते हुए स्वयं एवं पति को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग