- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के अहरापर का है
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुत्री का गलत फेसबुक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डाले जाने के मामले में पीड़ित माँ ने बनियापुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामला बनियापुर थाना से सटे अहरापर का है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित माँ ने बताया है कि मेरी पुत्री का गलत फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो फेसबुक पर डाला जा रहा है।जिससे मेरी पुत्री और परिवार की प्रतिष्ठा समाज में धूमिल हो रहा है।मामले में पीड़िता ने अज्ञात प्रोफाइल आईडी के धारक और मोबाइल नंबर को आरोपित कर कड़ी कारवाई की मांग की गई है।आईटी एक्ट सहित अन्य ससंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग