राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तरैया के दिलीप कुमार उनकी पत्नी रिंकू देवी, राजवाड़ा के नजरत हुसैन व उनका पुत्र तनीज आजाद, तथा फरीदपुरा के रिंकू कुमारी व राजकुमारी देवी शामिल है। वही अमनौर थाना क्षेत्र के खोरीपाकर गांव के धीरज कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वही मारपीट मामले में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग