राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के उसरी नवरत्नपुर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआई रामविनय राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली कि चैनपुर खराटी गांव के मनोज मांझी व राजा कुमार पानी के बोतल में शराब लेकर उसरी नवरत्नपुर अखिलेश मांझी को देने जा रहे हैं। तीनों व्यक्ति मिलकर शराब का कारोबार करते हैं। जब अखिलेश मांझी के घर के पास छापेमारी की गई तो पुलिस बल के सहयोग से तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिनके पास से 15 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में तीनों धंधेबाजों को आरोपित करते हुए बुधवार को उन्हें छपरा जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग