राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। थाना क्षेत्र के सिरिस्तापुर गांव स्थित मस्जिद से चोरों ने नकद आठ हजार रुपए सहित कई कीमती सामान चुरा लिया। वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि चोरी गये सामान में विद्युत मोटर, बड़ा बैटरी, इन्वर्टर, लाउड स्पीकर का मशीन शामिल है।मस्जिद में चिरागी (चंदा) के आठ हजार रुपये रखे हुए थे, जिससे मस्जिद का मेंटेनेंस होना था, मस्जिद में पढ़ रहे बच्चों के पानी वगैरह की सहूलियत के लिये विद्युत मोटर, बिजली चले जाने की स्थिति में गर्मी से राहत पाने के लिये इन्वर्टर, नवाज पढ़ने के लिये लाउडस्पीकर मशीन थे, सारे सामान को मंगलवार की रात्रि चोर लेकर चंपत हो गये। सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस ने मामले को तहकीकात कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग