राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में नगर पंचायत एकमा बाजार के एक व्यवसायी के घर में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मनु प्रसाद, चंदन कुमार प्रसाद, बुटन राउत, लालबाबू राउत व सोनू प्रसाद शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. सुशील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग