राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के शाहपुर दियारा चौक के समीप से पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से पुलिस ने कार भी जब्त कर लिया गया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त कार से 40 लीटर देशी तथा डेढ़ लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है । इस मामले में मौके से झारखंड के आशीष कुमार, शाहपुर दियारा के विशाल कुमार तथा बेगूसराय के विक्की पोद्दार को गिरफ्तार किया है । इस कार्रवाई के बाद शराब के धंधे बाजो में हड़कंप मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग