राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के दुर्गापुर के समीप एनएच 19 पर खनन पदाधिकारी के द्वारा चालान कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। खनन पदाधिकारी शिव चंद्र प्रसाद ने बताया कि सिताबदियारा में अवैध रूप से बालू का भंडारण किया गया था। जिसकी नीलामी कर दिया गया है। उसका राजस्व राज्य सरकार के खाते में चला गया। अब चालान शिव शंकर राय बंदोबस्त धारी दुर्गापुर कार्यालय से कटेगा। विभाग द्वारा इस कार्यालय को यूजर आईडी, पासवर्ड आदि उपलब्ध करा दिया गया है। अब इसी कार्यालय से चालान भी काटा जाएगा। इस मौके पर खनन पदाधिकारी शिव चंद्र प्रसाद के अलावा विकास सिंह, सुनील सिंह, माधव सिंह, राहुल सिंह , पहलाद सिंह, मोनू सिंह आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग