राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। आसन्न नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा एहतियातन रिविलगंज थाना परिसर में शस्त्र का सत्यापन करने का कार्य किया जा रहा। जिलाधिकारी सारण द्वारा जारी आदेश के आलोक में रिविलगंज नगर एवं ग्रामीण इलाकों के सभी अनुज्ञप्ति धारकों को अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए 19 सितम्बर से 24 सितम्बर तक तिथि निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि के दरम्यान सभी अनुज्ञप्ति धारकों को अपने अपने शस्त्रों का सत्यापन रिविलगंज थानाध्यक्ष एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी से कराना अनिवार्य है। इस संबंध में रिविलगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि सभी अनुज्ञप्ति धारकों को अपने शस्त्रों का सत्यापन कराना अनिवार्य है। इसे गंभीरता लेते हुए निर्धारित समयावधि में अपने शस्त्रों का सत्यापन करा लें। जो अनुज्ञप्ति धारक अपने शस्त्र का सत्यापन नहीं करायेंगे उनका अनुज्ञप्ति को रद्द किया जाएगा। विदित हो कि रिविलगंज क्षेत्र में कुल 220 अनुज्ञप्ति धारकों के पास शस्त्र है। लेकिन सत्यापन कार्य के तीसरे दिन अनुज्ञप्ति धारकों द्वारा अपने शस्त्रों का सत्यापन कराया गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग