- प्रतिमा अनावरण के दौरानमंत्री व सांसद समेत कई दिग्गज पहुंचे
राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के अढुपुर गांव में बुधवार बाबू सकलदेव सिंह के प्रतिमा का अनावरण रणविजय सिंह एवं महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया। इस अवसर पर कई राजनेताओ ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में गड़खा चौक से प्रभात फेरी निकला गया जो गड़खा बाजार से अढुपुर गांव पहुंचा। रामायण पाठ किया गया तथा सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बिहार झारखंड के कांग्रेस महासचिव सह उनके पुत्र रणविजय सिंह के द्वारा मूर्ति का अनावरण उनके आवास पर किया गया। इस अवसर पर महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पत्रकारों को बताया कि स्व. सकलदेव सिंह सारण के गड़खा प्रखंड स्थित अढ़ुपुर गांव के जन्मे और बिहार से झारखंड तक समाज के नीचे तबके के लोगों की सेवा में अपनी पूरी जीवन समाप्त कर दिए। इनके समय में झारखंड के धनबाद जिले में कभी भी सूर्य का अस्त नहीं हुआ, मजदूरों गरीबों के लिए बाबू सकलदेव सिंह 24 घंटे हाजिर रहते थे। आज उनके सपने को पूरा करने के लिए उनके जन्म स्थान से शुरुआत करने की कोशिश की जा रही है। जो बहुत पहले की जानी थी लेकिन आज के लोगो को जानना चाहिए कि कैसे स्व सकलदेव जी असहाय के लिए जाने जाते थे। वहीं उनके पुत्र रणविजय सिंह ने बताया की आने वाले समय में उनके नाम से गांव में एक अस्पताल और कॉलेज का निर्माण किया जाएगा । जिसमें, गरीब परिवार को लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी समाजसेवी संगठन से लेकर राजनेताओं को आगमन हुआ जो कि शामिल होकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रम एवं संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, दिनेश सिंह, मुखिया दिनेश राय, डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव, बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, महेश्वर चौधरी,रमेश सिंह ,छोटू सिंह,छोटू रवानी, फिरोज अहमद अभिषेक पांडेय, कविता सरोज, कविता देवी, संगीता सिंह, रश्मि शर्मा आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग