पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चालीस आरडी नहर पर गुरुवार की शाम बाइक सवार और साइकिल सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दो शख्स घायल हालत में थाना पुलिस गश्ती दल के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां घायलों की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान में बाइक सवार सिउरी गांव निवासी दीपन महतो का 40 वर्षीय पुत्र सुभाष महतो और साइकिल सवार पदुमपुर गांव निवासी रामजीत मांझी का 30 वर्षीय पुत्र कन्हाई मांझी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने बताया कि घायल की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मौके पर गश्ती दल में दारोगा राजेश रंजन ने बताया कि वे दल बल के साथ गश्ती पर चालीस आरडी बाजार पर थे कि सुचना मिली कि बाइक सवार और साइकिल सवार की जोरदार टक्कर हुई है मौके पर पहुंच दोनों घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और परिजनों को घटना की सूचना दी गई,घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल दोनों को सदर अस्पताल छपरा ले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग