राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार पर आतंक मचा रहे बंदर को पकड़ने के लिए गुरुवार के दिन वन विभाग की टीम बंदर फसाने वाले पिंजरे को लेकर के पहुंची तथा बंदर के स्पोर्ट एरिया में पिंजरे को सेट किया गया एवं बंदर को खाने के लिए केला और लड्डू दिया गया । इस बाबत वन उपपरिसर पदाधिकारी शिवेंद्र शेखर ने बताया कि 3 दिन तक बंदर को इस पिंजरे के माध्यम से फंसाने का प्रयास किया जाएगा यदि बंदर फस गया तो ठीक है नहीं फसा तो पुनः दूसरी व्यवस्था की जाएगी। बताते चलें कि अभी तक उक्त बंदर क्षेत्र के दर्जनों लोगों को मार काट कर घायल कर चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग