जदयू राज्य परिषद के सदस्य ने बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध करायी राहत सामग्री
बनियापुर(सारण)। जदयू राज्य परिषद सदस्य वीरेंद्र कुमार ओझा ने गुरुवार को बनियापुर विधानसभा अंतर्गत मशरख प्रखण्ड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ खाने-पीने की व्यवस्था कराई। साथ ही पीड़ितों से बातचीत कर उनके अन्य समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। जदयू नेता ने बताया कि कवलपूरा,बहरौली, अरना आदि पंचायतो के दर्जनों गांव बाढ़ के चपेट में है।इस दौरान जदयू नेता ने प्रभावित लोगों के लिये सरकारी स्तर पर बनाये गए कम्युनिटी कीचेन का भी मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों से बात कर पीड़ितों के लिये सरकारी स्तर पर चलाये जा रहे राहत और बचाव कार्य की सभी सुविधाएं ससमय उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग