दरियापुर के रसूलपुर में जमीनी विवाद में मारपीट, पांच घायल
दरियापुर(सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के रासूलपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में किया गया। घायलों में मोहन राय, ज्ञानती देवी, पूजा कुमारी, रेणु कुमारी, प्रमोद कुमार शामिल है। घायलों ने बताया कि सुतिहार पंचायत के रसूलपुर गांव में मेरा पुस्तैनी मकान है, जिसमे मैं और मेरा भाई चंद्रिका राय के सभी परिवार रहते है। पूरा मकान 1 कठा 6 धुर जमीन में है, जिसमे बृहस्पतिवार को चंद्रिका राय पुराने घर तोड़कर नया घर के लिए नेव देने की तैयारी करने लगे माना करने पर भी कार्य शुरू कर दिया था। तब पंचायत कर लॉकडाउन के बाद कार्य करने को कहा गया। लेकिन उन लोग इस बात से राजी नहीं होकर घर तोड़ने व नेव देने का कार्य करने लगे। तब उनके द्वारा इसका विरोध किया गया तो चंद्रिका राय, ससुर ब्रिजमोहन राय,पत्नी संध्या देवी,शाली पिंकी देवी,पुत्र प्रेम कुमार और नीरज कुमार आदि लोगो ने,इट, लाठी, लोहे का रड आदि से मारपीट करने लगे जिससे उनके परिवार के पांच लोग घायल हो गए। किसी तरह ग्रामीणों ने झगड़ा को शांत कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग