मोबाइल चोरी कर भाग रहे युृवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, दूसरा फरार
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाड़ोपुर गांव में मोबाईल झपट कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जबकि दूसरा ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहा. पकड़ाए युवक मढ़ौरा थानाक्षेत्र के मिर्जापुर निवासी ललन यादव बताया जाता है. ग्रामीणों ने पकड़ाये चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर गांव में घूम रहे थे। इसी बीच एक युवक को फोन पर बात करते हुए सड़क पर टहल रहा था. बाइक सवार युवकों ने तेजी से बाइक को चलाते हुए उसका मोबाईल झपट लिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. ग्रामीण युवको ने बाइक सवार का पीछा किया.ग्रामीणों के पीछे आते देख एक युवक फरारा हो गया. पुलिस पकड़ाये मोबाईल चोर से पूछताछ कर रही है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग