बनियापुर में विकासशील इंसान पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
बनियापुर(सारण)। विकासशील इंसान पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार ने बनियापुर विधानसभा अंतर्गत कन्हौली मनोहर एवं सतुआ पंचायत में दर्जनों बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। प्रदेश सचिव ने बताया कि कन्हौली मनोहर पंचायत के निवासी मोहम्मद रफीक के घर मे विगत पांच दिनों से पानी प्रवेश कर गया था। वही बाढ़ की वजह से फसल भी नष्ट हो गई।जिसकी सूचना कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई थी। वही सतुआ गांव में भी दर्जनों घरों में पानी प्रवेश कर जाने से लोगों को जीवनयापन करने ने मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। जिसकों देखते हुए राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। राहत सामग्री के रूप में प्रदेश सचिव द्वारा पीड़ित परिवारो के बीच मास्क, साबुन,त्रिपाल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया संतोष साह, धर्मेन्द्र बैठा, योगेंद्र कुमार यादव, भास्कर खरे, बबन पासवान आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग