बनियापुर रेफरल अस्पताल में 40 लोगों की हुई कोरोना जांच
बनियापुर(सारण)। रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में गुरुवार को 40 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में तीन लोगो के कोरोना पॉजिटव होने की पुष्टि की गई है। उक्त सभी लोग अस्पताल परिसर के समीप स्थित अहरापर निवासी बताए जाते है। उक्त आशय की जानकारी रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ए पी गुप्ता के द्वारा दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव तीनों मरीजों को एजिथरल, पीसीएम, सिट्रिजिन, विटामिन-सी, बी काम्प्लेक्स आदि दवाएं उपलब्ध कराकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। वही गुरुवार को पूरे रेफरल अस्पताल का सैनिटाइजेसन भी कराया गया। साथ ही वगैर मॉस्क लगाए अस्पताल परिसर पहुचने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोगों को मॉस्क का उपयोग करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सजग और सतर्क रहने की अपील की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग