राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। नवोदय विद्यालय के 9 वीं क्लास के छात्र इंग्लिश नहर में नहाने के क्रम में डूब गया। जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवती स्थित नवोदय विद्यालय के वर्ग 9 वीं के एक छात्र का इंग्लिश नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक सिवान जिले के दरौंदा थाना के रुकन्द्रिपुर के अरुण कुमार गिड़ी का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार था। मृतक अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल से इंग्लिश गांव स्थित नहर में स्नान करने चल गया। जहां नहाने के क्रम में अथाह पानी में चल गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना पर पहुची पुलिस को ग्रामीण शव उठाने से मना कर दिया। मृतक के परिजन के आने के बाद शव उठाने का बात बोल विरोध कर रहा था। वहीं पुलिस मृतक के परिजन को सूचना दे दिया है। शव उठाने के जुगत में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग